मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब के मोहाली में जिम मालिक पर फायरिंग, हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पंजाब के मोहाली में जिम मालिक पर फायरिंग, हालत गंभीर

चंडीगढ़। मोहाली में गुरुवार की सुबह अज्ञात युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक जिम के मालिक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिम मालिक विक्की को चार गोलियां लगी हैं। उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई रेफर कर दिया गया है।मोहाली पुलिस ने घटना की जांच करते हुए एक सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है।पुलिस के अनुसार विक्की 7 साल से मोहाली के फेज-2 में जिम चला रहा है। उसके परिवार में माता-पिता, पत्नी और 2 बेटे हैं। एक बेटा 4 साल का तो दूसरा एक साल का है। जिम मालिक विक्की आज सुबह जिम के बाहर अपनी कार में लेटा हुआ था, तभी बाइक पर आए बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। जिम मालिक की टांगों में गोलियां लगी हैं। मौके पर मौजूद मार्केट फेज-2 के चौकीदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस बीच मौके पर मौजूद जिम ट्रेनर ने गंभीर रूप से घायल हालत में मालिक को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। बाद में उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।पुलिस के जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने कहा कि घायल व्यक्ति अस्पताल में है। सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे हैं। अभी पता कर रहे हैं कि कितने लोग थे और कहां से आए। कार को कब्जे में ले लिया गया है। प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश का लगता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें