मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:44 · नई दिल्ली संस्करण

मोहाली: ऑफिस में महिला सहकर्मी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मोहाली: ऑफिस में महिला सहकर्मी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया

मोहाली। पंजाब के मोहाली जिले के फेज-11 स्थित एक निजी कार्यालय में एक महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी महिला सहकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद की भी जान लेने की कोशिश की। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला की मौत हो गई, जबकि आरोपी का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, फेज-11 स्थित एक कार्यालय में हरजिंदर सिंह मान नामक युवक ने अपनी महिला सहकर्मी पर कथित तौर पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उन्हें धमकाता रहा और महिला पर हमला करता रहा।

पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी पहले अपनी डेस्क पर बैठी महिला पर हमला करता दिखाई देता है। महिला बचने के लिए वहां से भागने का प्रयास करती है, लेकिन आरोपी उसका पीछा कर उस पर लगातार चाकू से वार करता है।

हमले के बाद आरोपी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, आरोपी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पिछले तीन वर्षों से एक ही कंपनी में कार्यरत थे। आरोपी हरजिंदर सिंह मान पटियाला के रतन नगर का निवासी बताया जा रहा है।

मामले की जांच कर रही पुलिस को शुरुआती स्तर पर कुछ ऐसे संकेत मिले हैं कि ये मामला दोनों के प्रेम-संबंधों से भी जुड़ा हो सकता है। बताया जा रहा है कि दोनों एक निजी कूरियर कंपनी में साथ काम करते थे। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच पहले नजदीकी संबंध थे, जो बाद में समाप्त हो गए थे। यह भी कहा जा रहा है कि आरोपी इस स्थिति को स्वीकार नहीं कर पा रहा था। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। । मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें