सोनीपत: मोदी के दिवाने मोहित लंदन से वोट डालने आएंगे भारत
सोनीपत,। भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर
लोकतंत्र के महायज्ञ में रोहणा गांव के मोहित दहिया लंदन विश्वविद्यालय में
होटल मैनेजमेंट विषय के प्रोफेसर वोट डालने के लिए भारत आएंगे।
मोहित
दहिया केवल अपना वोट डालने के लिए लंदन से गांव में पहुंचेगा और वोट
डालेंगे। मोहित दहिया करीब एक वर्ष से लंदन विश्वविद्यालय में पढ़ा रहे हैं।
मोहित दहिया 24 मई को खरखौदा में पहुंचेंगे और 25 मई को मतदान के बाद वापस
लंदन चले जाएंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी
नीतियों से वह इतने अधिक प्रभावित हैं कि वे उनके पक्ष में वोट डालने के
लिए आएंगे। मोहित दहिया की नागरिकता अभी भारत की है और उनका यहीं पर वोट
बना हुआ है। भाजपा नेता एवं जिला पार्षद मंजीत उर्फ भोला का कहना है कि इस
बार देश ही नहीं विदेशों में भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
दीवाने हैं और लाखों रुपए की राशि खर्च कर अपनी वोट डालने के लिए आ रहे
हैं। इसलिए हमें मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।





