मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

मोदी-योगी सरकार की उज्ज्वला-जनधन और आयुष्मान योजना गरीबों के लिए साबित हो रही संजीवनी: रमापति राम त्रिपाठी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मोदी-योगी सरकार की उज्ज्वला-जनधन और आयुष्मान योजना गरीबों के लिए साबित हो रही संजीवनी: रमापति राम त्रिपाठी

-प्रधानमंत्री मोदी भारत को बना रहें आत्म निर्भर : कमलेश

-भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रशिक्षण संम्पन्न

देवरिया, 25 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला प्रशिक्षण औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर आज शनिवार को सम्पन्न हुई। प्रशिक्षण का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पुष्पांजलि, दीप प्रज्ज्वलन तथा सामूहिक वन्दे मातरम से हुआ।

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र भाजपा का इतिहास एवं विकास को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने जनसंघ से लेकर आज तक कि भाजपा के सफर और काम पर विस्तार से प्रकाश डालते कहा कि चंद सदस्यों के साथ शुरू हुई भाजपा आज दुनिया की सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी है।

द्वितीय सत्र दलित विमर्श एवं हमारा चिन्तन को पूर्व विधायक वेचन राम ने सम्बोधित करते हुए अनुसूचित जाति के बारे में भाजपा नीति और चिन्तन के उपरान्त अनुसूचित जाति के हित मे भाजपा सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों को बताया।

तीसरे सत्र आत्मनिर्भर भारत को सम्बोधित करते हुए बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार बनने के बाद भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का प्रयास शुरू किया, जो अब धीरे धीरे साकार हो रहा है। अब हम स्वास्थ्य, रक्षा, कृषि, तकनीकी, संचार आदि क्षेत्रों में तेजी से आत्मनिर्भर हो रहे हैं। आज पूरा विश्व सभी तरह के मामलों में भारत की तरफ आशा भारी निगाहों से देखता है कि उसमें भारत की क्या भूमिका है।

चतुर्थ सत्र केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजना को सम्बोधित करते हुए सदर सांसद डा.रमापतिराम त्रिपाठी ने मोदी और योगी सरकार की उज्ज्वला,जनधन,आयुष्मान भारत,स्टैंड अप भारत,मेक इन इंडिया,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,मुफ्त कोरोना वैक्सिनेशन,मुफ्त राशन,उजाला योजना,महिला सम्मान पत्र,स्टार्टअप इंडिया,खेलो इंडिया,एंटी भू माफिया टास्क फोर्स,एंटी रोमियो टास्क फोर्स जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाएंगरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही है ।

पंचम सत्र समापन सत्र को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष राजन सोनकर ने सभी का स्वागत और सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें