मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड : रुद्रपुर में शंखनाद से मोदी का स्वागत, देवभूमि पर मोदी-मोदी की गूंज, लोगों में दिखा जबरदस्त जोश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार दाेपहर उत्तराखंड

के रुद्रपुर पहुंचे। मोदी के स्वागत के लिए लोगों में अलग सा जोश दिखा।

शंखनाद कर मोदी का स्वागत किया गया। मोदी ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन

स्वीकार किया। जनसभा स्थल पर पहुंचने तक मोदी-मोदी की गूंज सुनाई दी। जन-जन

ने देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत

किया। मोदी रुद्रपुर से उत्तराखंड के साथ सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के

रामपुर, मुरादाबाद समेत विभिन्न जनपदों को मथेंगे।

मंगलवार सुबह से

ही जनसभा स्थल रुद्रपुर में अपार भीड़ मोदी का इंतजार कर रही थी। महिला

सम्मान और महिला सशक्तिकरण को संकल्पित मोदी के स्वागत के लिए नारी शक्ति

की भी झलक दिखी। प्रधानमंत्री के पहुंचते ही जनसभा स्थल ‘अबकी बार 400 पार’

और माेदी के नारे से गूंज उठा। सभास्थल पर 50 हजार से अधिक लोगों की भीड़

दिखी। पूरा जनसभा स्थल खचाखच भरा दिखा। मोदी अल्मोड़ा लोकसभा से भाजपा

उम्मीदवार अजय टम्टा और नैनीताल से भाजपा उम्मीदवार अजय भट्ट के लिए

जनसमर्थन मांगेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 45 मिनट देवभूमि पर चुनावी

बिगुल फूकेंगे। इसके बाद राजस्थान के लिए रवाना होंगे।

सिर पर भगवा

टोपी, हाथ में मोदी-कमल का कटआउट लिए महिलाएं अबकी बार 400 पार का नारा

लगा रही थीं। भक्ति से लबरेज विभिन्न पोशाक में सजे बच्चे शंख बजाकर मोदी

का स्वागत किया। जनसभा स्थल पर कुमाऊं संस्कृति की झलक भी दिखी। महिलाओं और

युवतियों में सेल्फी का क्रेज भी दिखा। मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह

धामी और उनकी कैबिनेट के मंत्री, विधायक और लोकसभा उम्मीदवारों ने मोदी का

स्वागत किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें