मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नए सोपान गढ़ेगा यह केंद्रीय बजटः धामी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट पर अपनी

प्रतिक्रिया में कहा कि यह बजट राष्ट्र के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक

विकास के इतिहास में नए सोपान गढ़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व

में आने वाले पांच वर्ष राष्ट्र के विकास को नई गति देंगे। विकसित भारत के

स्वप्न को साकार करने के लिए यह स्वर्णिम क्षण है और इन्हीं के माध्यम से

सभी भारतीयों की आकांक्षाओं को पूर्णता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा

कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के विकास को प्राथमिकता

में रखते हुए चतुर्दिक समृद्धि और विकसित भारत का सशक्त पथ सुनिश्चित करने

वाला बजट पेश किया है। भारत के सम्रग विकास को सुनिश्चित करने वाला यह

सर्वस्पर्शी बजट युवाओं, अन्नदाता किसानों, मातृशक्ति, विद्यार्थियों के

साथ सभी वर्गों के हितों की पूर्ति करने के अलावा प्रधानमंत्री मोदी के

विजन ‘विकसित भारत-2047’ को सार्थकता प्रदान करने में अत्यंत सहायक होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें