मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक सुमित हृदयेश ने अतिक्रमण मामले में प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधायक सुमित हृदयेश ने अतिक्रमण मामले में प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने आज निजी होटल में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हल्द्वानी शहर में अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन की कार्यवाहियों को एकपक्षीय, तानाशाही और आमजनविरोधी करार दिया।उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से प्रशासन की कार्यवाहियों के चलते कई परिवारों में डर का माहौल बना हुआ है, जिनमें से अधिकतर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं।विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई कानून और व्यवस्था के नाम पर अराजकता को बढ़ावा दे रही है, जो किसी भी संवैधानिक शासन व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकती। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून के नाम पर गरीबों के सिर से छत छीनना अन्याय है और इसका डटकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा की में। मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं की वे तुरंत इस नोटिस को वापिस करवाए और आम जनता को राहत दे।इस दौरान, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, हरीश मेहता, एन.बी.गुणवंत, नरेश अग्रवाल, दीप पाठक, मोहन बिष्ट, मुकुल बल्यूटिया, सुहैल अहमद सिद्दीकी, बहादुर सिंह बिष्ट, सतनाम सिंह, जाकिर हुसैन, गिरीश पांडे, मलय बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें