मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक ने 52 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हजारीबाग,

13 फरवरी। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने मंगलवार को शहर के मटवारी

इलाके में एनएच-100 से मटवारी गांधी मैदान के चारों ओर करीब एक किमी लंबाई

के राइडिंग क्वॉलिटी में सुधार कार्य का शिलान्यास किया। पथ निर्माण विभाग

के जरिए करीब 52 लाख रुपये की लागत से गांधी मैदान के चारों ओर

गुणवत्तायुक्त पथ का निर्माण होगा।

सड़क शिलान्यास के पश्चात

विधायक मनीष जायसवाल ने गांधी मैदान के नगरपालिका मार्केट में स्थानीय

भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों संग चाय पर चर्चा भी की। विधायक ने कहा

कि गांधी मैदान शहर की हृदयस्थली है और यहां हमेशा लोगों की चहलकदमी रहती

है। ऐसे में गांधी मैदान के चहुंओर सुदृढ़ और मजबूत सड़क का होना बेहद

जरूरी है।

इस मौके पर विशेषरूप से स्थानीय भाजपा नगर पूर्वी मंडल

अध्यक्ष पंकज गुप्ता, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय चौधरी, समाजसेवी रिंकू

वर्मा, असीम चक्रवर्ती, शिवकुमार प्रजापति, संजय शरण, संतो चौधरी, पंकज

सिंह, अजय प्रजापति, अरुण प्रजापति, मो अजीम, सुम कुमार, रूही खान, पार्वती

धामी, सुशील कुमार, शिवा धामी, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी

सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें