विधायक डॉ. मेहता ने अगलगी पीड़ित परिवार को दिया दस हजार की आर्थिक सहयोग
सगालीम(पलामू) : पांकी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता शनिवार को पांकी प्रखंड के आसेहार( टोला छोटकी आसेहार) पहुंचे। जहां उन्होंने अगलगी पीड़ित परिवार बिरजू सिंह से मुलाकात कर उन्हें दस हजार की आर्थिक मदद दी। साथ ही उन्होंने जले हुए घर का जायजा लिया। विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को दूरभाष पर बात कर अगलगी पीड़ित परिवार को तत्काल प्रभाव से राहत पहुंचाने का निर्देश दिया। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने की बात कही है। मौके पर विधायक ने कहा कि घटना काफी दुखद है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करेंगे। गौरतलब हो कि 10 मार्च की रात बिरजू सिंह के घर में अचानक भीषण आग लगाई थी। इस घटना में बिरजू सिंह के घर में रखें नगद रुपए समेत डेढ़ से दो लाख रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई थी। इस बाबत पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता कि पीड़ित परिवार के घर छोटकी आसेहार पहुंच कर 10 हजार की आर्थिक मदद किया। इधर विधायक के गांव पहुंचने पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने विधायक के समक्ष कई समस्याएं रखी । वही विधायक ने लोगों की समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण क्षेत्र में विकास का कार्य युद्ध हुआ था। लेकिन अब क्षेत्र में विकास का कार्य तेजी से होगा।





