मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने पुराना सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जामताड़ा : गुरुवार को जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने जामताड़ा पुराना सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया । उन्होंने पिछले दिनों वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जामताड़ा सदर अस्पताल धूप में जाते हुए देखा था । इस गर्मी के समय सदर अस्पताल जाकर वैक्सीन लेने में बुजुर्गों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है । नया सदर अस्पताल शहर से 5 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर है जहां जाने के लिए निजी वाहन ही एकमात्र विकल्प है । शहर के गरीब गुरुओं के लिए सदर अस्पताल जाकर वैक्सीन लेना इस गर्मी में बहुत ही कठिन कार्य है । ऐसे में विधायक ने स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए जामताड़ा शहर वासियों के लिए जामताड़ा के पुराना सदर अस्पताल में वैक्सीन ओपीडी खुलवाने का कार्य किया । अब शहर के लोग जामताड़ा के पुराने सदर अस्पताल में भी जाकर वैक्सिन ले सकते हैं । वहां पर इस गर्मी के समय लोगों को कठिनाई को देखते हुए जामताड़ा के सिविल सर्जन से बात करके उन्होंने तुरंत लोगों को बैठने की व्यवस्था करवाने को कहा । विधायक ने कहा एक भी व्यक्ति वैक्सीन लेने से छूटे नहीं और लोगों को हर सुविधा मुहैया करवाया जाए ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें