मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

बद्रीनाथ के विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस को झटके पे पर झटके लग रहे हैं,

जहां कई पूर्व विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को

बद्रीनाथ के विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने भी कांग्रेस

की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

प्रदेश कांग्रेस

अध्यक्ष को लिखे गए एक पंक्ति के पत्र में राजेंद्र भंडारी ने लिखा है कि

अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड, अध्यक्ष जी मैं कांग्रेस पार्टी की

प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। इस एक पंक्ति के पत्र ने कांग्रेस

में हलचल मचा दी है। संसदीय चुनाव से पहले हजारों की संख्या में कांग्रेसजन

भाजपा में शामिल हुए हैं। इनमें राजेंद्र भंडारी जो वर्तमान विधायक हैं,

उनके भी भाजपा में जाने की चर्चाएं हैं। इससे पहले आधा दर्जन विधायक, ब्लाक

प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका पंचायत अध्यक्ष जैसे विभिन्न जन

प्रतिनिधियों के रूप में कार्य कर रहे कांग्रेसजनों ने उत्तराखंड कांग्रेस

से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इससे पहले

डॉ. हरक सिंह की बहू अनुकृति गुसांई ने भी कांग्रेस से त्याग पत्र दिया है,

जो कांग्रेस से मची भगदड़ का प्रतीक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें