मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:23 · नई दिल्ली संस्करण

बदमाशों ने युवक की गाड़ी तोड़ी, पिस्टल लहराकर दी धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बदमाशों ने युवक की गाड़ी तोड़ी, पिस्टल लहराकर दी धमकी

पूर्वी सिंहभूम। मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर में सोमवार देर रात 36 वर्षीय जोहर अली पर बदमाशों ने कार से टक्कर मारने के बाद हमला कर पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी दी। रोड नंबर 7 मदीना मस्जिद के पास किराए के मकान में रहने वाले जोहर अली ने पुलिस को बताया कि वे अपनी तीन भतीजियों के साथ आशियाना आपटमेंट से लौट रहे थे, तभी मदीना मस्जिद के पास उनकी थार गाड़ी को सामने से बिना नंबर प्लेट वाली ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी।टक्कर के बाद कार में सवार युवकों ने उनसे धक्का-मुक्की की और धमकाते हुए उनके पीछे-पीछे घर तक पहुंचे। रोड नंबर 7 मदीना मस्जिद के नजदीक हमलावरों ने पत्थर से उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और पिस्टल लहराकर डराने की कोशिश की। इस घटना से जोहर अली और उनका परिवार गहरे सदमे और दहशत में है।पीड़ित ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मानगो थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, वहीं इलाके में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें