मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

विस्थापितों ने प्रशासन से 30 दिनों में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विस्थापितों ने प्रशासन से 30 दिनों में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला के मिर्जाडीह बांध से विस्थापित सैकड़ों ग्रामीणों ने हाथ में तख्तियां और पोस्टर लेकर मंगलवार को डिमना क्षेत्र से पैदल मार्च करते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया।मिर्जाडीह बांध विस्थापित और रैयत संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 21 गांवों के ग्राम प्रधान, मुखिया और अन्य ग्रामीण पारंपरिक हथियार लेकर डिमना चौक से जिला मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए मिर्जाडीह रैयतों के घर तोड़ने वालों की तुरंत गिरफ़्तारी की मांग की। उन्होंने सभी गांवों में सड़क निर्माण कराने, विस्थापितों को विस्थापन प्रमाण पत्र देने और टाटा लीज नवीकरण समिति में विस्थापित प्रतिनिधि को शामिल करने की भी मांग की।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राजकीय शोक के दौरान टाटा कंपनी और जिला प्रशासन की मिलीभगत से रैयतों के घर तोड़े गए, इससे यह प्रतीत होता है कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन टाटा कंपनी के इशारों पर काम कर रही है।ग्रामीणों ने कहा कि लगातार मूलवासियों का दमन किया जा रहा है और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 30 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें