मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 · रात 8:06 · नई दिल्ली संस्करण

मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक INDIA ब्लॉक का 'चलो दिल्ली' मार्च, राहुल गांधी ने बताया रूट

INDIA ब्लॉक का 'चलो दिल्ली' मार्च 1 नवंबर को दोपहर 12 बजे मिंटो रोड-कनॉट प्लेस जंक्शन से शुरू होकर रामलीला मैदान तक जाएगा। राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर रूट की जानकारी दी और लोगों से शामिल होने की अपील की। यह मार्च 'वोट चोरी' और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर है। बारिश के कारण CEC का पब्लिक इम्पीचमेंट 31 अक्टूबर दोपहर 2:30 बजे टाल दिया गया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक INDIA ब्लॉक का 'चलो दिल्ली' मार्च, राहुल गांधी ने बताया रूट

दिल्ली में चुनाव आयोग और वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्षी INDIA ब्लॉक ने बड़ा ऐलान किया है। गठबंधन का 'चलो दिल्ली' मार्च 1 नवंबर को दोपहर 12 बजे मिंटो रोड और कनॉट प्लेस के जंक्शन से शुरू होगा और रामलीला मैदान तक जाएगा। इस मार्च के बाद रामलीला मैदान में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली होगी।कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी' सत्र के दौरान मार्च का रूट बताया। एक यूजर के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मार्च मिंटो रोड-कनॉट प्लेस जंक्शन से रामलीला मैदान तक निकाला जाएगा। INDIA ब्लॉक मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। 



विपक्ष का आरोप है कि SIR यानी Special Intensive Revision (विशेष गहन पुनरीक्षण) के नाम पर मतदाता सूची में गड़बड़ी की जा रही है और वोट चोरी हो रही है। राहुल गांधी ने कहा, "यह किसी एक पार्टी का मार्च नहीं, यह हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च है। लोकतंत्र को बचाने का, वोट चोरी को रोकने का, संविधान को बचाने का मार्च है।" राहुल ने लोगों से अपील की - "Don't worry about the police, don't worry about lathis - BJP will not have the guts। जो लोग नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार से तंग हैं, जो लोकतंत्र बचाना चाहते हैं, वो सब आइए।" उन्होंने छात्र संगठनों, सिविल सोसायटी, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कारोबारियों और आम लोगों से शामिल होने को कहा।



इससे पहले INDIA ब्लॉक 30 अक्टूबर को CEC के खिलाफ 'पब्लिक इम्पीचमेंट' यानी जन महाभियोग कार्यक्रम करने वाला था। लेकिन दिल्ली में लगातार बारिश के कारण इसे टाल दिया गया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि अब यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे आयोजित होगा। यह कार्यक्रम पहले रामलीला मैदान में होना था, लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी। अब यह मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास 10 राजाजी मार्ग पर होगा। इसकी अध्यक्षता पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार करेंगी। खड़गे महाभियोग प्रस्ताव पेश करेंगे और राहुल गांधी समापन भाषण देंगे। जयराम रमेश ने X पर लिखा, "ज्ञानेश कुमार के बाहर होने की उल्टी गिनती तेज हो रही है, जिन्होंने PM-HM की जोड़ी के निर्देश पर संविधान को कमजोर किया है।"



राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय लोगों को दिल्ली आने से रोक रहा है। UP, बिहार, MP, राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना और पंजाब से आने वाले कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। उधर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने रैली से कारोबार प्रभावित होने की बात कहकर इसे दिवाली बाद या बुराड़ी ग्राउंड में करने की मांग की है। केंद्र ने कानून-व्यवस्था के लिए CAPF की 270 कंपनियों की तैनाती 16 नवंबर तक बढ़ा दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर