मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का बड़ा प्लान टला, अशोक होटल में नहीं मिली जगह तो खड़गे के घर मॉक ट्रायल

INDIA ब्लॉक का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित 'जन महाभियोग' बारिश के कारण एक दिन टल गया। अब यह शनिवार 31 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास 10 राजाजी मार्ग पर 3:30 बजे होगा। अध्यक्षता पूर्व स्पीकर मीरा कुमार करेंगी, खड़गे प्रस्ताव पेश करेंगे और राहुल गांधी समापन भाषण देंगे। विपक्ष SIR में वोट चोरी का आरोप लगा रहा है। पहले अशोक होटल और रामलीला मैदान में अनुमति नहीं मिली थी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का बड़ा प्लान टला, अशोक होटल में नहीं मिली जगह तो खड़गे के घर मॉक ट्रायल

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक का प्रस्तावित 'जन महाभियोग' एक दिन के लिए टल गया है। दिल्ली में भारी बारिश और खराब मौसम के कारण शुक्रवार 30 अक्टूबर को होने वाला कार्यक्रम अब शनिवार 31 अक्टूबर को होगा। यह प्रतीकात्मक सुनवाई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आधिकारिक आवास 10, राजाजी मार्ग के लॉन में दोपहर 3:30 बजे आयोजित की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक पहले यह कार्यक्रम अशोक होटल और रामलीला मैदान में करने की योजना थी, लेकिन अनुमति न मिलने के कारण इसे खड़गे के आवास पर शिफ्ट किया गया। गुरुवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक में ही इसका फाइनल फैसला लिया गया था।



विपक्ष ने इसे पहले 'मॉक पार्लियामेंट' नाम दिया था, लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर 'Public Impeachment' यानी 'जन महाभियोग' कर दिया गया, ताकि संसद की अवमानना का कोई सवाल न उठे। आयोजकों ने साफ किया है कि इसमें सत्ता पक्ष की ओर से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री या CEC के पोस्टर, बैनर या मुखौटों का इस्तेमाल नहीं होगा। कार्यवाही की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार करेंगी। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे प्रस्ताव पेश करेंगे और CEC के खिलाफ आरोप पत्र रखा जाएगा। इसके बाद सभी घटक दलों के नेता बारी-बारी से अपनी बात रखेंगे और अंत में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समापन भाषण देंगे।



इंडिया ब्लॉक के सभी सांसदों को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रण भेजा गया है। यह पूरा कार्यक्रम विपक्ष के 'वोट चोरी' अभियान का हिस्सा है। आरोप है कि चुनाव आयोग की ओर से कराए जा रहे Special Intensive Revision (SIR) में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है और योग्य मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं। विपक्ष चुनाव आयोग से इस पर जवाब मांग रहा है और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। जन महाभियोग के ठीक अगले दिन 1 नवंबर को कांग्रेस ने रामलीला मैदान में 'दिल्ली चलो' मार्च का ऐलान किया है। पार्टी का लक्ष्य इस रैली में कम से कम 10 लाख लोगों को जुटाना है। 



कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर बताया था कि अन्य स्थानों पर अनुमति न मिलने के बाद अब 10 राजाजी मार्ग पर यह कार्यक्रम होगा। आज सुबह से दिल्ली में हो रही बारिश के बाद इसे एक दिन टालने का फैसला लिया गया है। कल होने वाली बैठक में ही तय होगा कि वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का अगला बड़ा कदम क्या होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर