मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

तरंगा हिल नई रेललाइन की मंजूरी के लिए अल्पसंख्यक आयोग ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल को जैन समाज के तीर्थस्थल तरंगा हिल-अंबाजी-आबू रोड के लिए नई रेल लाइन की मंजूरी देने के लिए धन्यवाद दिया है।आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा और सदस्यों ने कहा है कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल को तरंगा हिल-अंबाजी-आबू रोड नई रेल लाइन को मंजूरी देने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं।उल्लेखनीय है कि तरंगा हिल जैनियों का एक तीर्थस्थल है जिसमें लगभग 19 मंदिर हैं, इनमें से एक मंदिर (जिनालय) भगवान अजीतनाथ तीर्थांकर का है। इस रेल मार्ग के निर्माण होने से न केवल लोगों को आवाजाही की सुविधा मिलेगी बल्कि इस से जैन भक्तों को विशेष रूप से अजीतनाथ और दूसरे तीर्थांकर व मंदिरों के दर्शन करने की सुविधा प्रदान करने में सहयोग प्राप्त होगा।केन्द्र सरकार के तरंगा हिल-अंबाजी-आबू रोड नई रेल लाइन को मंजूरी देने के फैसले के लिए पूरे जैन समुदाय की तरफ से राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने प्रधानमंत्री कर सराहना की है। इस रेल लाइन के लिए जैन अल्पसंख्यक समुदाय की लगभग 92 साल पुरानी मांग पूरी होगी है। इसके लिए पहला आंदोलन 1930 में हुआ था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें