मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर:नाबालिग किशोरी का अपहरण, मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर:नाबालिग किशोरी का अपहरण, मामला दर्ज

यमुनानगर। जिले के साढौरा क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने ताजेवाला ढेहा बस्ती निवासी प्रमोद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी की मां ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी कुछ समय पहले तक पढ़ाई कर रही थी, लेकिन छठी कक्षा के बाद उसने स्कूल जाना छोड़ दिया था और अधिकतर समय घर पर ही रहती थी। पहली जनवरी को किशोरी त्रिलोकपुर गई थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास खोजबीन की और रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों की जांच-पड़ताल के दौरान जानकारी सामने आई कि ताजेवाला डेहा बस्ती निवासी प्रमोद किशोरी को विवाह का लालच देकर अपने साथ ले गया है। इस आशंका के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किशोरी नाबालिग है, इसलिए मामला गंभीरता से लिया जा रहा है। अपहरण और संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और किशोरी की सकुशल बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें