मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री के पीएस संजीव लाल और जहांगीर आलम भेजे गए जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम की रिमांड अवधि समाप्त होने पर ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा के अवासीय कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया।

ईडी ने दोनों आरोपितों से 12 दिन तक रिमांड पर पूछताछ की। ईडी ने दोनों को छह मई को गिरफ्तार किया था। ईडी की छापेमारी में राज्य सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के नौकर जहांगीर सहित अन्य के घर से 35.23 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। मामले में ईडी ने दो दिनों तक पूछताछ के बाद मंत्री आलमगीर आलम को भी गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल, ईडी आलमगीर आलम से रिमांड पर पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें