मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मंत्री गणेश जोशी ने पौधारोपण किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मंत्री गणेश जोशी ने पौधारोपण किया

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को शहीद दुर्गामल्ल मण्डल की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देहरादून के मक्कावाला क्षेत्र में एक फलदार पौधे का रोपण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और वृक्षारोपण इसके लिए एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में शहीद दुर्गामल्ल मण्डल के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर दायित्वधारी ज्योति कोटिया, जिला उद्यान अधिकारी डी.के. तिवारी, लक्ष्मण सिंह रावत, मोहित खरोला, सुंदर सिंह कोठाल, अनुराग सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें