मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं संग सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं संग सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

देहरादून। उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को मसूरी विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इस दौरान मंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ सिर्फ सूचना का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और आमजन को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण जरिया है।मंत्री गणेश जोशी मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 3 नयागांव में रविवार पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण को सुना। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि इसके माध्यम से प्रधानमंत्री न केवल नई जानकारियां देते हैं, बल्कि समाजहित में सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने की ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। मंत्री ने मन की बात कार्यक्रम को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनें और इससे प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करें। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, ज्योति कोटिया, राजेन्द्र कण्डवाल, कर्नल चौना, महेन्द्र नेगी, बूथ कमेटी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें