मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कैनाल रोड स्थित साकेत कॉलोनी में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मंत्री ने सड़क पर झाड़ू लगाकर और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित स्वच्छता अभियान आज प्रदेशभर में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब से देश की सत्ता संभाली है, तब से विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के हर वर्ग की चिंता की है। उन्होंने कहा कि पहले पर्यावरण मित्रों को सफाई कर्मी कहा जाता था। पर्यावरण मित्र जैसा सम्मान जनक नाम प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है। उन्होंने कहा कि सफाई की शुरुआत अपने घर से करनी चाहिए। भारत की स्वच्छता देश के सभी परिवारजनों की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसमें सभी की जनभागीदारी बहुत आवश्यक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें