मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कांवड़ यात्रा को लेकर दिए निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ऋषिकेश,। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने

कोतवाली ऋषिकेश के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक के साथ बैठक की। इस दौरान

उन्होंने कांवड़ यात्रा पर पार्किंग, शिव भक्तों के साथ अच्छा व्यवहार आदि

विषयों को लेकर निर्देश दिए।

बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में

आयोजित बैठक में डॉ. अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ मेला में आने वाले शिव भक्तों

को परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाए। उन्हाेंने कहा कि उनके लिए पार्किंग

में प्राथमिकता दी जाए। कांवड़ यात्रा में पुलिस अच्छे व्यहार का परिचय दे।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि तीर्थनगरी होने के बावजूद यहां खुलेआम मादक

पदार्थों की बिक्री हो रही है। उन्होंने शराब की होम डिलीवरी, बिना

लाइसेंस रेस्टोरेंट में शराब परोसने पर नाराजगी भी व्यक्त की। उन्होंने

निर्देश देते हुए कहा कि इस पर अभियान चलाकर अंकुश लगाएं। उन्हाेंने कहा कि

यहां आए दिन लोग पालतु जानवर, मोटर साइकिल, साइकिल लेकर पहुंचते है।

उन्होंने निर्देशित कर कहा कि यहां नियमित गश्त बढ़ाई जाए।

मंत्री

ने निर्देशित कर कहा कि नगर में ट्रैफिक की समस्या दिनोदिन बढ़ रही है, इसके

लिए सड़क पर सफेद पट्टी के बाहर खड़े वाहन के अतिक्रमण करने पर कार्रवाई

करें। साथ ही सभी यूनियन के लोगों के साथ समन्वय बनाकर ट्रैफिक व्यवस्था

में सुधार लाएं। गर्ल्स कॉलेजों के बाहर मनचलों पर नजर रखी जाए। जिससे नगर

में बहला फुसला कर अपहरण जैसी घटनाएं पर अंकुश लग सके। वरिष्ठ नागरिकों की

समस्या सुनने के लिए नियमित पुलिस अभियान चलाएं। जो वरिष्ठ नागरिक थाने आने

में असमर्थ हैं, उनके घर जाकर पुलिस समस्या जानें।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह खोलिया, एसएसआई उत्तम सिंह रमोला, चौकी इंचार्ज एम्स चिंतामणि मैठाणी आदि उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें