जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया
जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया
जम्मू 24 फरवरी। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में पिछली रात के 0.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में पिछली रात को 0.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.2
डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम में पिछली रात के शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के मुकाबले शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
कोकेरनाग में पिछली रात के 2.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 2.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। गुलमर्ग में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा शहर में पारा पिछली रात के 0.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
जम्मू में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 10.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 7.8 डिग्री सेल्सियस, कटरा में
10.5 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लद्दाख के लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस और 12.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में अधिकांश स्थानों पर मुख्य रूप से साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को मौसम में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है। उन्होंने कहा कि 27-28 फरवरी को मौसम में आंशिक रूप से बादल छाए रहेगंे और 1-2 मार्च को बादल छाए रहने की संभावना है और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।





