मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है, उत्तर भारत के कई इलाकों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली, एजेंसी। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों के दौरान मध्य और पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन उसके बाद उसमें दो से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है क्योंकि बर्फीले पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट की संभावना है।

दिल्ली में ठंड हवाओं के साथ तापमान में गिरावट

दिल्ली में ठंडी हवाओं के साथ ही सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं तेज हवाओं की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सचूकांक (एक्यूआई) 169 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें