मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

नैनीताल में मिनी ट्रक पलटा, एसडीआरएफ ने चालक को बचाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नैनीताल में मिनी ट्रक पलटा, एसडीआरएफ ने चालक को बचाया

नैनीताल। नैनीताल के निगलाट क्षेत्र में भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक दयाल सिंह, निवासी बनकोट (बागेश्वर) गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन के केबिन में फंस गए।सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रात के अंधेरे और दुर्गम इलाके में एक जटिल बचाव अभियान चलाया। टीम ने कटर और अन्य उपकरणों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को काटकर घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद दयाल सिंह को तत्काल अस्पताल भेजागया। एसडीआरएफ की इस त्वरित कार्रवाई ने एक जान बचाई है। बचाव कार्य में टीम के अपर उप निरीक्षक रवि रावत, आरक्षी प्रेम सिंह, जगमोहन सिंह, गणेश मेहरा और उपनल चालक जीवन शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें