मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:52 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से करोड़ों लोग बेरोजगार हुए : कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। झारखंड कांग्रेस ने कहा है कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से पिछले दो महीने में जहां देशभर में करोड़ों लोग बेरोजगार हुए है। जिसके कारण इन परिवारों के समक्ष गंभीर संकट पैदा हो गया है। वहीं संकट की इस घड़ी में भी केंद्र सरकार की ओर से पर्याप्त सहायता नहीं मिल पा रही है। इसके बावजूद राज्य सरकार हर जरूरतमंद परिवारों को अनाज और प्रवासी तथा राज्य के श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे और राजेश गुप्ता ने बुधवार को बताया कि एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले चार महीने में करीब दो करोड़ लोगों ने अपनी नौकरियां गंवायी है। दो करोड़ परिवारों का भविष्य अंधकार है। वहीं फेसबुक और झूठी खबरें व नफरत फैलाने से बेरोजगारी तथा अर्थव्यवस्था के सर्वनाश का सत्य देश से नहीं छिप सकता है। वहीं दूसरी तरफ केवल अप्रैल महीने से जुलाई 2020 में 1,90,00,000 नौकरी पेशा लोगों की नौकरी गई तो अकेले जुलाई माह में 50,00,000 नौकरी गई।खेती और कन्स्ट्रक्शन में 41,00,000 नौकरियां गई। कुल 14 करोड़ से अधिक लोगों की नौकरी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की रोजी रोटी पर ग्रहण लगाया। संकट की इस घड़ी में भी केंद्र सरकार की ओर से पर्याप्त सहायता नहीं मिलने के बावजूद राज्य सरकार ने अपने प्रयास सेलोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं शुरू की है। इसी के तहत सखी मंडल की दीदियों के उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़कर अच्छी आय सुनिश्चित करने के लिए पलाश ब्राण्ड का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री आलमगीर आलम द्वारा किया जाना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से आज मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पलाश के जरिये राज्यभर की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों को अच्छे बाजार से जोड़ा जाएगा। वहीं आजीविका संवर्धन हुनर अभियान,आशा का शुभारंभ भी होना है। इस अभियान के जरिये राज्य के 15 लाख परिवारों को स्थानीय स्तर पर सशक्त आजीविका के साधनों से जोड़ा जाएगा। इस योजना के तहत खेती, पशुपालन, वनोपज, उद्यमिता पर जोर रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें