मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

लगातार बारिश के बाद गिरा पश्चिम बंगाल में पारा, 6 जिलों में भारी बारिश के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लगातार बारिश के बाद गिरा पश्चिम बंगाल में पारा, 6 जिलों में भारी बारिश के आसार

कोलकाता, 17 मार्च । राजधानी कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के दक्षिण हिस्से में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से एक बार फिर तापमान में अचानक चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रह रहा था। बताया गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी कोलकाता में 2.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

कोलकाता के अलावा राज्य के छह जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक महानगर के साथ ही हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व मेदनीपुर और नदिया जिले में शुक्रवार को दिनभर भारी बारिश होगी। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं के साथ बिजली भी कड़केगी, इसलिए लोगों को बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों में रह-रहकर बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से मौसम हल्का सर्द हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें