मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : सीआरएसयू में अनावश्यक बैरिकेडिंग को लेकर एनएसयूआई ने जताया विरोध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : सीआरएसयू में अनावश्यक बैरिकेडिंग को लेकर एनएसयूआई ने जताया विरोध

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में अनावश्यक रूप से की गई बैरिकेडिंग को लेकर मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रार प्रो. लवलीन से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर में अनावश्यक बैरिकेडिंग से हो रही असुविधा से अवगत करवाया और इसे हटाने की मांग की गई।एनएसयूआई विश्वविद्यालय अध्यक्ष जयदीप सिंधु ने कहा कि विश्वविद्यालय को डर और रोक-टोक का केंद्र बनाने के बजाय शिक्षा और संवाद का केंद्र होना चाहिए। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जगह-जगह लगाई गई बैरिकेडिंग से छात्रों की आवाजाही बाधित हो रही है। जिससे पढ़ाई, परीक्षाओं एवं दैनिक शैक्षणिक गतिविधियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। यह कदम छात्रहित के बिल्कुल विपरीत है और प्रशासन के तानाशाही रवैये को दर्शाता है। प्रशासन यदि छात्रों की समस्याओं को अनदेखा करता रहा तो एनएसयूआई मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।एनएसयूआई नेताओं ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि अनावश्यक बैरिकेडिंग को तुरंत हटाया जाए और छात्रों को स्वतंत्र एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाए। साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो एनएसयूआई छात्र आंदोलन तेज करेगी। इस अवसर पर मनजीत खोखरी, रविंद्र, सचिन, रवि, आशीष आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें