मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

हांसी निवासी आईएएस जल्द आईआरएस ऊर्जा जैन के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हांसी निवासी आईएएस जल्द आईआरएस ऊर्जा जैन के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे

रोका रस्म हुई पूरी, दोनों परिवारों के सदस्य हुए शामिल हिमांशु वाराणसी में तो ऊर्जा जैन नोएडा में है तैनातहांसी। हांसी ​शहर निवासी आईएएस अधिकारी हिमांशु नागपाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। उत्तरप्रदेश के नोएडा में तैनात आईआसर अधिकारी ऊर्जा जैन से उनकी शादी होगी। ऊर्जा इनकम टैक्स विभाग में संयुक्त आयुक्त हैं और उनका यूपी कैडर है। जबकि हिमांशु फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नगर निगम कमिश्नर के पद पर तैनात हैं।

हांसी में हिंमाशु नागपाल के घर शादी के लिए रोका रस्म हुई। इसमें दोनों अधिकारियों के परिवार शामिल हुए। हिमांशु नागपाल के पिता पंकज नागपाल पेशे से पत्रकार हैं। अब हिमांशु नागपाल की शादी का जिम्मा भी उन्होंने खुद उठाया है। पंकज नागपाल का कहना है कि जल्द शादी की तारीख तय होगी। ऊर्जा मूलरूप से महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली हैं। मुंबई में पढ़ाई लिखाई की है। हिमांशु नागपाल 2019 बैच के टॉपर रहे हैं। हिमांशु ने ऑल इंडिया 26वीं रैंक हासिल की थी। वहीं ऊर्जा जैन ने 2022 में 519वीं रैंक हासिल की थी।

पंकज नागपाल ने बताया कि हिमांशु और ऊर्जा जैन दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते हैं। ट्रेनिंग के दौरान ऊर्जा बेटे पंकज से एजुकेशनल टिप्स लेती रहती थी। इसके बाद हिमांशु ने उनको बताया कि उसे ऊर्जा जैन पसंद है। इसके बाद मैंने ऊर्जा के परिवार से बातचीत की। इसके बाद ऊर्जा का परिवार भी दोनों के रिश्ते के लिए राजी हो गया।हिमांशु ने हांसी के श्री काली देवी विद्या मंदिर से बारहवीं में टॉप किया था। ऊर्जा जैन भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 519वीं रैंक प्राप्त की थी। ऊर्जा जैन का सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य 10वीं कक्षा में ही तय हो गया था। उन्होंने 12वीं कक्षा नाथ वैली स्कूल से पूरी की। इसके बाद मुंबई के सोफिया कॉलेज फॉर वुमेन से बीए (इकोनॉमिक्स) में ग्रेजुएशन किया। वे औरंगाबाद के एक प्रतिष्ठित परिवार से हैं।उनके पिता विकास जैन मेयर रह चुके हैं। मां अल्पा जैन पार्षद रही हैं। ऊर्जा जैन ने 2018 से दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। वे स्टार्टिंग के दाे अटेम्प्ट में सफल नहीं हो पाईं। तीसरे प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें