मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

सांसद संजय सेठ ने एच ईसी की समस्याओं को लेकर भेल के सीएमडी सह एच ईसी के प्रभारी सीएमडी से दिल्ली में की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। सांसद संजय सेठ ने दिल्ली में एच ईसी की समस्याओं को लेकर भेल के सीएमडी सह एच ईसी के प्रभारी नलीन सिंघल से मुलाकात की। सांसद सेठ ने एच ईसी समस्याओं पर चर्चा की सांसद सेठ ने एच ईसी में प्रोडक्शन बढ़ाने नए उपकरण लगाने सहित एच ईसी का कैसे पुनरुद्धार किया जाए इस पर वस्तिार पूर्वक चर्चा हुई।

सांसद सेठ ने एच ईसी कर्मियों की समस्याओं से अवगत कराया। सांसद सेठ ने रिटायर्ड कर्मियों का पैसा जो 1 जनवरी 1997 से बकाया एरियर है उसे अविलंब भुगतान किया जाए।

1जनवरी 2017 से लंबित पे रिविजन लागू किया जाए। जब तक पे रिविजन नहीं होता है तब तक अंतरिम राहत प्रतिमाह ₹5000 दिया जाय ।

वर्ष 2012 के तर्ज पर तकनीकी कामगार को ₹1000 की जगह ₹2000 दिया जाए।

अस्थाई रुप से काम कर रहे मजदूर जो बरसो से एच ईसी में काम करते आ रहे हैं बाहरी बहाली ना लेते हुए इनको स्थाई किया जाए। एच ईसी के जमीन पर बरसो से रह रहे झुग्गी झोपड़ी स्थाई एवं अस्थाई दुकान और आवास को दीर्घकालीन लिज धारकों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया को जल्द बढ़ाया जाए।सांसद सेठ ने बताया प्रभारी सीएमडी के साथ वार्ता सकरात्मक हुई । सीएमडी ने सांसद को बताया अभी एच ईसी को 1600सौ करोड़ का कार्यदेश प्राप्त हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें