मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:23 · नई दिल्ली संस्करण

इस बार चार सौ पार के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लें कार्यकर्ता: ओम प्रकाश साहू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

खूंटी,। तोरपा प्रखंड के ममरला स्थित विधायक कोचे मुंडा के

आवासीय कार्यालय में सोमवार को भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता

सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खूंटी लोकसभा

क्षेत्र के सह संयोजक ओम प्रकाश साहू उपस्थित थे। बैठक में आसन्न लोकसभा

चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया

कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार चार सौ पार के लक्ष्य को पूरा करने

के लिए कोई कोर कसर न छोड़ें।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य

अतिथि ने कहा कि हमें हर गांव और हर घर में जाकर केंद्र सरकार की

उपलब्धियों की जानकारी देनी है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के

नेतृत्व में महज दस वर्षों में भारत विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति

बनने जा रहा है। पूरी दुनिया में हमारे देश का डंका बज रहा है। प्रदेश

कार्यसमिति सदस्य संतोष सजसवाल ने कहा कि भाजपा की यही तो विशेषता है कि हम

जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं, चाहे बात अयोध्या में राम मंदिर का

निर्माण हो या धारा 70 खत्म करने की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2019 के

लोकसभा चुनाव में जनता जो वादा किया था, उसे केद्र की मोदी सरकार ने पूरा

किया।

जयसवाल ने कहा कि इस बार केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं

बनी, तो देश फिर 20 साल पिछड़ जायेगा। इसलिए हमें हर हाल में अपने क्षेत्र

से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाना है, ताकि

केंद्र में तीसरी बार भाजपा की मजबूत सरकार बन सके। कार्यकम की अध्यक्षता

जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने की। मौके पर जिला महामंत्री शशांक शेखर रा,

विनोद भगत, तुलसी भगत आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें