मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

उपराष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे को लेकर की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून, । मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरुवार (30 मई) को उपराष्ट्रपति

जगदीप धनखड़ के जनपद नैनीताल एवं उधमसिंह नगर के प्रस्तावित भ्रमण के

दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में

बुधवार को बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव ने आयुक्त कुंमाऊ मंडल, पुलिस उप

महानिरीक्षक, कुंमाऊ परिक्षेत्र, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल

एवं उधमसिंह नगर को उपराष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम

पर उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से दिए गए निर्देशानुसार समस्त व्यवस्थाएं

किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने उपराष्ट्रपति के

प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट/हैलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल पर

सुरक्षा आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने संचार व्यवस्था

के सम्बन्ध में बीएसएनएल की ओर से एयरपोर्ट/हैलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल पर

मानकों के अनुसार हाट लाइन, वाई-फाई कनेक्शन की व्यवस्था किए जाने के

निर्देश दिए हैं। उन्होंने एयरपोर्ट/हैलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक सड़क

मार्ग की आवश्यक मरम्मत आदि की व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति,

जलापूर्ति आदि के भी निर्देश दिए हैं।

बैठक में पुलिस महानिदेशक

अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव दिलीप जावलकर सहित सम्बन्धित

अन्य अधिकारी तथा जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं उधमसिंह

नगर वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें