मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

सत्ताधारी दलों के नेता, विधायक, सांसद और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक तीन को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में सत्ताधारी दलों के

नेता, विधायक, सांसद और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एक साथ कांके रोड स्थित

मुख्यमंत्री आवास पर तीन जुलाई को बैठक करेंगे।

राज्य में नेतृत्व

परिवर्तन की चर्चा के बीच बुधवार को होने वाली बैठक को लेकर झामुमो महासचिव

और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को कहा कि लंबे दिनों के बाद

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बैठक में

शामिल होंगे। बैठक में तीनों सत्ताधारी दल झामुमो, कांग्रेस और राजद के

विधायक, पार्टी पदाधिकारी के साथ भाकपा माले के विधायक भी शामिल होंगे।

उन्होंने

कहा कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन पांच महीने बाद जेल से

बाहर आए हैं और विधायकों से वह बात करेंगे। झामुमो के प्रवक्ता ने कहा कि

बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि

मुख्यमंत्री के कुछ कार्यक्रमों में बदलाव का मतलब सत्ता परिवर्तन के

संदर्भ में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तक राज्य में

नेतृत्व परिवर्तन जैसी कोई बात नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें