मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

मधुपुर सीट जीतने के लिए गुरू शिबू सोरेन की अध्यक्षता में विधायकों की हुई बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मध्रुपुर सीट जीतने के लिए महागठबंधन के साथ बैठक करने बाद दूसरे दिन भी जेएमएम विधायकों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष दिशुम शिबू सोरेन के अध्यक्षता में पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी समिति एवं पार्टी के विधायक दल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति, मधुपुर उपचुनाव एवं सांगठनिक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, विधायकों एवं सदस्यों द्वारा अपनी राय बैठक में रखी गई। मधुपुर उपचुनाव में सभी सहयोगी दलों एवं समान विचारधारा वाले दलों से समन्वय स्थापित कर उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई गई। पार्टी के पदाधिकारियों एवं विधायकों को मधुपुर चुनाव की विभिन्न जिम्मेवारी दी गई।बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, उपाध्यक्ष स्टीफन मरांडी, चम्पाई सोरेन, शशांक शेखर भोक्ता,मथुरा प्रसाद महतो, महासचिव सीता सोरेन, विनोद कुमार पाण्डेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, विजय कुमार सिंह, सुदिव्य कुमार सोनू, लोबिन हेम्ब्रम, मोहन कर्मकार, संतोष रजवार, मिथिलेश ठाकुर, बाबूलाल सोरेन, सचिव योगेंद्र प्रसाद, संजीव बेदिया, जोबा मांझी, राजू गिरी, शेख बदरुद्दीन, गणेश चौधरी, प्रवक्ता अभिषेक प्रसाद पिंटू, मनोज पाण्डेय, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, महिला मोर्चा अध्यक्ष महुआ माजी,व्यवसायी मोर्चा अध्यक्ष ,अमितेश सहाय, क्रीड़ा मोर्चा अध्यक्ष मनोज यादव, छात्र मोर्चा अध्यक्ष अमित कुमार,विनोद कुमार पाण्डेय, महासचिव सह प्रवक्ता केन्द्रीय समिति सहित कई पदाधिकारी, सदस्य एवं विधायक गण उपस्थित हुए। बैठक के अंत मे पार्टी के वरिष्ठ नेता, अभिभावक एवं केन्द्रीय उपाध्यक्ष स्व हाजी हुसैन अंसारी प्रख्यात साहित्यकार.शिक्षाविद.भाषाविद स्व भुवनेश्वर अनुज एवं जिला स्तर पर पार्टी के कई साथियों के निधन पर दो मिनट का सामूहिक मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें