देवघर के धपरा समाज की बैठक, सामाजिक सुधार का किया गया मंथन
देवघर। देवघर के धपरा समाज के लोगों ने एक सामाजिक पहल की है जिसके तहत धपरा समाज के लोगों ने सरकारी बस स्टैंड पड़ाव पर आज एक के सामाजिक बैठक की, जिसमें निर्णय लिया गया कि समाज के वैसे व्यक्ति जो अपराधिक प्रवृत्ति के हैं और असामाजिक कार्य करते हैं उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा और अपनी बिरादरी से निकाल दिया जाएगा। गौरतलब है कि 3 दिन पहले एक युवक का शव मिला था। बाद में खुलासा हुआ कि इसी समाज के एक व्यक्ति ने उसकी हत्या की जिसके बाद लगातार पुलिस इस मोहल्ले में गश्ती कर रही है और दिन हो या रात छापेमारी करने चली आती है, जिससे लोग काफी परेशान हैं और समाज की प्रतिष्ठा खराब होने की बात मानते हैं। ऐसे में सर्वसम्मति से आज धपरा समाज के लोगों ने बैठक की और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि कोई भी आपराधिक चरित्र के व्यक्ति को समाज में रहने नहीं दिया जाएगा और उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा ताकि घर की महिलाएं और बच्चे सुरक्षित रह सकें ।





