मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

उपचुनाव की तैयारियों को लेकर एआरओ व नोडल अधिकारियों की हुई बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोपेश्वर,। चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव को स्वतंत्र,

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर अपर जिला निर्वाचन अधिकारी

अभिनव शाह ने मंगलवार को वीसी रूम में सभी एआरओ एवं नोडल अधिकारियों की

बैठक ली। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों

के अनुसार निर्वाचन संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश

दिए।

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस एवं सेक्टर

अधिकारी सभी वल्नरेबल एवं क्रिटिकल बूथों का संयुक्त निरीक्षण करते हुए

मैपिंग करनेे, सीईओ को नये बनाए गए नौ बूथों का निरीक्षण करने के साथ ही

संबंधित नोडल अधिकारियों को सभी मतदेय स्थलों पर रैम्प, पानी, विद्युत,

शैड़, दरवाजे, खिड़की, फर्नीचर एवं अन्य जरूरी सुविधाओं को दुरस्थ करने के

निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त करने, पोलिंग

पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट वितरण के साथ पोलिंग पार्टियों का मूवमेंट

प्लान तैयार करने को कहा। उन्होंने निर्वाचन नियंत्रण कक्ष, शिकायत निवारण

प्रकोष्ठ, व्यय लेखा एवं निगरानी और व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ, एमसीएमसी,

मीडिया सेंटर, लेखन सामग्री, वोटर स्लिप, वीडियोग्राफी आदि व्यवस्थाएं भी

समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी

विवेक प्रकाश, एआरओ सहित निर्वाचन की विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े सभी नोडल

एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें