मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

डीसी ने दिया अवैध खनन पर रोक लगाने का निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डीसी ने दिया अवैध खनन पर रोक लगाने का निर्देश

खूंटी। उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत एक माह के दौरान खनिज पदार्थों के अवैद्य खनन और परिवहन की रोकथाम की दिशा में संबंधित अधिकारियों की ओर से की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।उपायुक्त ने निर्देशित किया कि खनिजों के अवैद्य खनन स्थलों को चिह्नित कर जिला खनन टास्क फोर्स टीम आपस में समन्वय बनाकर अवैद्य खनन और परिवहन के मार्गों पर विशेष निगरानी रखें। उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी, एमवीआई, सीओ और थाना प्रभारी को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्रवाई का निदेश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जाए।साथ हीं अवैध खनन एवं परिवहन के मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया गया।बैठक में उपायुक्त ने ससमय स्टॉक यार्ड निरीक्षण के भी निर्देश दिए। साथ हीं स्टॉक यार्ड की ओर से यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त होने पर जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इसके अलावा राजस्व संग्रहण को लेकर भी उपायुक्त ने जानकारी लेते हुए विभाग की ओर से निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें