मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

कोल्हान में मेडिकल शिक्षा और तसर उद्योग बनेगा विकास का आधार : गिरिराज सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
कोल्हान में मेडिकल शिक्षा और तसर उद्योग बनेगा विकास का आधार : गिरिराज सिंह

-आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के नए प्रशासनिक भवन का हुआ उद्घाटन-बिहार की जनता भ्रष्टाचार और अराजकता का दौर देख चुकी है, अब वह फिर गलती नहीं करेगीसरायकेला। केंद्रीय कपडा़ मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को कहा, "आज मेडिकल सीटों की संख्या यूपीए सरकार के समय की तुलना में दोगुनी हो चुकी है। कोल्हान क्षेत्र में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एक नई क्रांति लाएगा और यहां के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी। कोल्हान में मेडिकल शिक्षा और तसर उद्योग विकास का आधार बनेगा।केंद्रीय मंत्री गिरिजराज सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड सुपर मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के नए प्रशासनिक भवन के उद्घाटन अवसर बोल रहे थे। इस मौके पर नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरपर्सन मदन मोहन सिंह, पटना बिहटा के अस्पताल निदेशक डॉ. कृष्ण मुरारी सहित संस्थान के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस दौरान मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में मेडिकल शिक्षा के विस्तार को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, "आज मेडिकल सीटों की संख्या यूपीए सरकार के समय की तुलना में दोगुनी हो चुकी है। कोल्हान क्षेत्र में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एक नई क्रांति लाएगा और यहां के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी। कोल्हान में मेडिकल शिक्षा और तसर उद्योग विकास का आधार बनेगा"।झारखंड में तसर उद्योग की संभावना को रेखांकित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि "कपड़ा मंत्रालय तसर उद्योग के व्यापक विकास के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। रांची के नगड़ी क्षेत्र से इंडोर तसर की शुरुआत हो चुकी है, जिसे पूरे राज्य में फैलाया जाएगा। तसर किसान अब आधुनिक संसाधनों से लैस हो रहे हैं। उन्होंने झारखंड को तसर उत्पादन का संभावनाशील राज्य बताते हुए इसे ग्रामीण विकास से जोड़ने की बात कही।पत्रकारों के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बिहार की राजनीति में एक बार फिर एनडीए की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने की भविष्यवाणी की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर हमला करते हुए कहा, "बिहार की जनता भ्रष्टाचार और अराजकता का दौर देख चुकी है, अब वह फिर गलती नहीं करेगी"।झारखंड में भाजपा की स्थिति पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जहां व्यक्ति नहीं, पार्टी सर्वोपरि है। पार्टी झारखंड में एक बार फिर वापसी करेगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा घुसपैठ पर दिए गए बयान की सराहना करते हुए कहा, "अब वह भाजपा के हिस्से हैं और यह भाजपा के एजेंडे का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक दुनिया का सबसे विकसित राष्ट्र और विश्वगुरु बनेगा"।कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा और ग्रामीण विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई और गिरिराज सिंह ने संस्थान के भविष्य को लेकर सकारात्मक उम्मीदें जताईं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें