मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

दुलमी प्रखंड में चयनित 72 होमगार्ड के अभ्यर्थियों का हुआ मेडिकल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ । जिले में होमगार्ड के चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल हो रहा है। शुक्रवार को डीयू मिशन प्राइमरी स्कूल परिसर में दुलमी प्रखंड में चयनित 72 अभ्यर्थियों का चिकित्सीय जांच विभागीय स्तर पर किया गया। डीसी संदीप सिंह ने बताया कि प्रखंड वार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में चयनित अभ्यर्थियों, जिनका आवासीय सत्यापन अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के स्तर पर हो चुका है, उनका विभागीय प्रावधान के अनुसार चिकित्सीय जांच एवं पुलिस सत्यापन शुरू कर दिया गया है। दुलमी प्रखंड के 36 महिलाओं और 36 पुरुषों की जांच की गई है। होमगार्ड डीएसपी महेंद्र ने बताया कि पहले महिलाओं का मेडिकल जांच किया गया है। इसके बाद पुरुषों का मेडिकल हुआ। विदित हो कि जिले में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने पहले ही तैयारी पूरी कर ली थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें