मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:39 · नई दिल्ली संस्करण

नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

गोड्डा। गोड्डा जिले के पथरगामा प्रखंड स्थित ग्राम धमसांय के प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं रात्रि प्रवचन के बाद गुरुवार को आयोजित इस चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। साथ ही आवश्यक दवाओं का लोगों के बीच नि:शुल्क वितरण भी किया ।इस चिकित्सा शिविर का उद्घाटन रांची में पदस्थापित डॉक्टर रंजीत कुमार भगत ने किया, जो मूल रूप से पथरगामा प्रखंड के निवासी हैं।डॉ. भगत ने कहा कि गांव के गरीब, वृद्ध एवं बीमार लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज जाना पड़ता है। ऐसे में इस तरह के चिकित्सा शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज की सेवा केवल पद से नहीं, अपितु संकल्प से होती है और वे सरकारी सेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहकर अपने क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित करना चाहते हैं।कार्यक्रम में डॉ. रंजीत भगत के साथ डॉ. संजीव तिवारी भी उपस्थित रहे। कैंप में लगभग 250 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बेबी देवी, किंकर सिंह, विनय सिंह, अंबुज मिश्रा, ई. चंदन भारती सहित दर्जनों ग्रामीण जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें