मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मीडिया टाइकून गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मीडिया टाइकून और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के आलोचक जिम्मी लाई को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। लाई पर विदेशी शक्तियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया गया है।

लाई की कंपनी नेक्स्ट डिजिटल एपल डेली नाम से एक जैनिक निकालती है। लोकतंत्र समर्थक है और हांग कांग की सरकार और चीनी नेताओं के बारे में छापता है। चीनी अधिकारियों ने इसकी निंदा भी की है। लाई के अलावा उनके 2 बेटों को भी कम्पनी के बिजनेस कोड का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

नेक्स्ट डिजिटल के सीमियर एक्जीक्यूटिव मार्क साइमन ने बताया कि लाई के बेटों की एपल डेली में कोई भागीदारी नहीं है। इसी बीच नेक्स्ट डिजिटल के कई वरिष्ठ कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। हांगकांग की पुलिस की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि अब तक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन को लेकर 39 से 72 साल की आयु के 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सैकड़ों पुलिस अधिकारियों ने हांगकांग में स्थित नेक्स्ट डिजिटल के मुख्यालय में छापा मारा। यह लोग न्यूजरूम में घुस गए और डेस्क खंगालने लगे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह मुख्लालय में क्या ढूढ रह थे। दरअसल वह सर्च वारंट के आधार पर कार्रवाई कर छानबीन कर रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें