मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

बस टर्मिनल निर्माण में सुस्ती पर एमडी ने जताई नाराजगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बस टर्मिनल निर्माण में सुस्ती पर एमडी ने जताई नाराजगी

हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक (एमडी) रीना जोशी सोमवार को काठगोदाम स्थित निर्माणाधीन रोडवेज बस टर्मिनल और वर्कशॉप के निरीक्षण पर पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान एचडी जोशी ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार द्वारा स्वीकृत घ्67 करोड़ के बजट का सही उपयोग सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। बस टर्मिनल परिसर में वर्कशॉप, रीजनल ऑफिस और बस संचालन की महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रस्तावित हैं, परंतु कार्य की रफ्तार संतोषजनक नहीं पाई गई। इसके अतिरिक्त, बस चालकों की भारी कमी की समस्या पर उन्होंने कहा कि परिचालकों की कमी को दूर करने के लिए शासन स्तर से शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।वहीं रोडवेज के कर्मचारी नेता कमल पपने में कर्मचारियों की कई मांगों को लेकर एक पत्र भी एमडी को दिया। एमडी रीना जोशी ने कहा कि निगम का प्रयास है कि यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए और नए टर्मिनल के संचालन से क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें