मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : मेयर ने किया एक करोड़ चार लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिसार : मेयर ने किया एक करोड़ चार लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ

हिसार। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्यों को तेजी से करवाए जा रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को वार्ड 4 में लगभग एक करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यो का शुभारंभ मेयर प्रवीण पोपली ने किया। इन कार्यों में मुख्य रूप से सड़कों के निर्माण और मास्टिक लेयर बिछाने के कार्य शामिल हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।मेयर प्रवीण पोपली ने बुधवार काे कहा कि निगम का लक्ष्य शहर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाना है, ताकि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और परियोजनाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं। इस अवसर पर पार्षद हरि सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा, एमई अमित बेरवाल, जेई कुशुल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने निगम द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों के लिए मेयर का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से वार्ड की सूरत में बड़ा सुधार आएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें