मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

मौलाना तहजिबुल हसन खिदमत ए खल्क व आदिल रशीद हुसैनी हुए अवार्ड से सम्मानित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची : अपने बेहतर और सौहार्द्रपूर्ण कार्यो के लिए लोगों के बीच जाने जाते हैं हजरत मौलाना हाजी सैयद तहजिबुल हसन रिजवी। तहजिबुल हसन को झारखंड, बिहार, बंगाल, उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों व दूसरे देशों में रांची वाले मौलाना के नाम से जाने जाते हैं। मौलाना सैयद तहजिबुल के द्वारा समाज में किये गये सराहनीय कार्यो के लिए उन्हें खिदमत-ए- खल्क अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें नवनिर्माण जामा मस्जिद हुसैनाबाद बलिया यूपी में जश्न आले मोहम्मद कार्यक्रम में खिदमत -ए-खल्क अवार्ड और हुसैनी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम में पत्रकार मो आदिल रशीद को हुसैनी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इनके अलावा मौलाना सैयद असद रजा पटना, मौलाना जमीरुल हसन बनारस, सैयद नैयर हुसैन गाजीपुर, सैयद शहनशाह आबिदी ताजपुर, सैयद इकबाल हुसैन रांचीए सैयद शहजाद हुसैन पटना, अबुजर कंतुरी लखनऊ, मो आदिल रशीद रांची, मौलाना दिलशाद हुसैन खान जौनपुर, को हुसैनी अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रोग्राम का संचालन परवेज बलियावी ने की और अध्यक्षता मौलाना सैयद तहजिबुल हसन रिजवी ने की। कन्वेनर मंजर अब्बास, मौलाना काजिम, मौलाना दिलशाद हुसैन खान, सैयद मोहम्मद हसन आबिदी, सैयद सैफ आबिदी, सेख मो मोहसिन, समीर हुसैन समेत सेकंडों लोग थे। मौलाना रिजवी को सम्मानित होने पर पत्रकार आदिल रशीद,अकीलुर्रह्मान, डॉ एम हसनैन, नेहाल अहमद, मौलाना काजिम, मौलाना दिलशाद, सैयद सैफ,मौलाना जहीन हैदर, मौलाना कैसर, सैयद हैदर मेहदी, सैयद शामिल,आदि ने बधाई दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें