मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:33 · नई दिल्ली संस्करण

मैट्रिक और इंटर परीक्षा का पैटर्न और माकिंर्ग पैटर्न बदला जायेगा : राहुल शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने वर्ष 2021 में होनेवाली मैट्रिक और इंटर परीक्षा का पैटर्न और माकिंर्ग पैटर्न बदलने की तैयारी कर ली है। जेसीईआरटी ने सीबीएसई, राजस्थान और ओडिशा बोर्ड का अध्ययन कर रिपोर्ट जैक को सौंप दी है। इसी आधार पर मैट्रिक और इंटर का मॉडल प्रश्न पत्र तैयार कर प्रस्ताव शिक्षा विभाग को सौंपने को कहा गया है। परीक्षा पैटर्न और माकिंर्ग पैटर्न में क्या- क्या बदलाव किये जाये, इसके लिए विभाग ने जैक से प्रस्ताव मांगा है। दीर्घउत्तरीय सवालों की संख्या कम की जाएगी। सीबीएसई पैटर्न की तरह इन परीक्षाओं को आसान बनाया जाएगा। हालांकि ये सारे परिवर्तन सिर्फ इसी शैक्षणिक सत्र के लिए होंगे। बदले गए पैटर्न पर ही मैट्रिक और इंटर के छात्रों के लिए दिसंबर तक में ही मॉडल प्रश्न पत्र जारी करना है। बच्चों को मॉडल प्रश्न के साथ-साथ उसके उत्तर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। शिक्षा सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि पूर्व की तुलना में दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की अपेक्षा ऑबजेक्टिव प्रश्न अधिक हों, इस पर मंथन चल रहा है, पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।भाषा, विज्ञान, वाणिज्य और कला के विषयों के कुल चार अलग-अलग कंपोनेंट होंगे। जेसीईआरटी द्वारा जैक को भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू के प्रश्नों में एकरूपता रहनी चाहिए। इसमें ऑब्जेक्टिव, शार्ट और लॉन्ग सब्जेक्टिव के समान प्रश्न होने चाहिए। अगर केमिस्ट्री में 20 अंक के ऑब्जेक्टिव सवाल हों, तो फिजिक्स में भी इतने ही रहें।कोरोना की वजह से सिलेबस में 40 प्रतिशत की कटौती पहले ही हो चुकी है। शेष 60 फीसदी में से सवाल पूछे जाएंगे। मैट्रिक और इंटर 2021 की परीक्षाएं मार्च में होंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें