मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

मथुरा नाव हादसा: राजा वारिंग ने जताया शोक, पंजाब सरकार से पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मथुरा नाव हादसा: राजा वारिंग ने जताया शोक, पंजाब सरकार से पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग की

चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में हुए नाव हादसे पर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने शोक जताया है। उन्होंने पंजाब सरकार से लोगों को मुआवजा देने की मांग की है।

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "वृंदावन में हुए उस दुखद नाव हादसे से मेरा दिल टूट गया है, जिसने पंजाब के लोगों सहित कई बेकसूर जानें छीन लीं। इस क्षति से उपजे दर्द और दुख को बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।

शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं पंजाब सरकार से आग्रह करता हूं कि वे प्रभावित सभी लोगों के लिए पर्याप्त मुआवजा और तत्काल सहायता सुनिश्चित करें।"

उन्होंने लिखा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति मिले और दिवंगत आत्माओं को शांति मिले।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसे में लापता लोगों की तलाश में 200 से ज्यादा गोताखोर जुटे हुए हैं। शुक्रवार शाम से ही सेना भी बचाव अभियान में शामिल है।

अधिकारियों का कहना है कि यमुना नदी का बहाव तेज होने की वजह से लोगों के दूर तक बहने की आशंका है। बचाव टीम के सदस्य 15 किलोमीटर तक के दायरे में लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

बता दें कि यह हादसा शुक्रवार दोपहर वृंदावन के केसी घाट पर हुआ था, जब श्रद्धालुओं से भरी एक नाव अचानक पलट गई। देखते ही देखते खुशी का माहौल मातम में बदल गया। अब तक इस हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सबसे दुखद बात यह है कि जान गंवाने वालों में लुधियाना का एक ही परिवार शामिल है, जिसने अपने सात सदस्यों को इस हादसे में खो दिया।

वहीं, अब तक 20 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिसमें कुछ लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन अभी भी कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं और पूरी ताकत के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इसके अलावा स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है ताकि जल्द से जल्द लापता लोगों का पता लगाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें