मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

गौरसाली गांव में लगी भीषण आग, तत्परता से टला बड़ा हादसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गौरसाली गांव में लगी भीषण आग, तत्परता से टला बड़ा हादसा

उत्तरकाशी। जिले के ग्राम गौरसाली में एक आवासीय भवन में भीषण आग लगने से घर का सामान जल कर राख हो गया। आग से एक गाय और बछड़ा की भी जल कर मौत हो गई l एसडीआरएफ की मदद से आग पर नियंत्रण पाया गया।घटना आज सुबह की है। चौकी भटवाड़ीने एसडीआरएफ को इसकी जानकारी दी। उप निरीक्षक गब्बर सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने स्थानीय ग्रामीणों, फायर सर्विस व स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से राहत एवं अग्निशमन अभियान चलाया।घटनास्थल पर पहुंचने पर ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। टीम ने मस्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को आसपास के अन्य मकानों तक फैलने से रोका गया। इस अग्निकांड में एक गाय व एक बछड़ा पूरी तरह जल गए। घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। आग से प्रभावित मकान ग्राम गौरसाली निवासी देवेंद्र सिंह रावत पुत्र तारा चंद्र रावत का बताया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें