मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

अमूल दूध के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमूल दूध के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

पूर्वी सिंहभूम। एनएच-33 के किनारे सिमुलडांगा स्थित अमूल दूध के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। यह घटना एमजीएम मानगो थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही एमजीएम पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। सुबह 9 बजे तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। बताया जाता है कि आग के कारण करीब दो किलोमीटर की परिधि में धुआं फैल गया, जिसे देखकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत ने बताया कि यह गोदाम गुजराती सहकारी दूध वितरण संघ लिमिटेड के नाम से संचालित होता है और करीब एक एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। आग से गोदाम में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें