मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

आग लगने से छह दुकान और गोदाम जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आग लगने से छह दुकान और गोदाम जलकर राख

पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा बाजार में बुधवार देर रात अचानक आग लगने से पूरे इलाके में अफरा - तफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में आग ने छह दुकानों और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह आग किसी असामाजिक तत्व की करतूत हो सकती है, क्योंकि देर रात दुकान से अचानक उठती लपटें देखी गईं।रात लगभग 12 बजे दुकानों से धुआं और आग की तेज लपटें उठती देख लोगों ने तत्काल दुकान मालिकों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए और अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग तेज होने के कारण दुकानें कुछ ही समय में पूरी तरह जल गईं।घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को कॉल किया गया, लेकिन दमकल वाहनों के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोग नाराज दिखे। दो दमकल गाड़ियां जब तक मौके पर पहुंचीं, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस बीच, दुकानदार और आसपास के लोग बाल्टी और पाइप से आग बुझाने में जुटे रहे।आगजनी में दिना प्रसाद की किराना दुकान और उनके दो गोदाम समेत अजीत चंद्र और राजू राव की आलू-प्याज की दुकानें पूरी तरह राख में तब्दील हो गईं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार सभी दुकानदारों को मिलाकर 20 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है।घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किस तरह लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिदगोड़ा बाजार क्षेत्र में अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि आग जानबूझकर लगाई गई है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निगरानी बढ़ा दी है और आग के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए संभावित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें