मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में कोचिंग सेंटर संचालिका का बैग छीनकर भागे नकाबपोश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद में कोचिंग सेंटर संचालिका का बैग छीनकर भागे नकाबपोश

फतेहाबाद। शहर के भट्टू रोड पर कोचिंग सेंटर संचालिका युवती से बाइक सवार दो युवक बैग छीन ले गए। बैग में करीब 25 हजार रुपए व जरूरी कागजात थे। युवती ने शोर मचाया। मगर तब तक युवक फरार हो गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। कोचिंग सेंटर संचालिका ब्यूटी रानी पुत्री प्रेम सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार रात को अपने ठाकर बस्ती स्थित कोचिंग सेंटर पर कामकाज निपटा कर पैदल ही भट्टू रोड होते हुए घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने आते ही उसका बैग छीन लिया। बैग इतनी जोर से खींचा कि वह गिरते-गिरते बची। बैग में 25 हजार रुपए कैश, चांदी की रिंग, मोबाइल व पर्सनल डॉक्यूमेंट्स थे। युवती ने बताया कि इन युवकों ने नकाब से चेहरा ढका हुआ था। इनके बाइक पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी। इसके बाद उसने तत्काल अपने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन व सिटी थाना एसएचओ सुरेंद्रा मौके पर पहुंचे। सिटी थाना एसएचओ सुरेंद्रा ने बताया कि युवती की शिकायत मिली थी। मौके पर पहुंच कर पूरी जानकारी ली थी। इसके बाद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें